बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाएं अधिकारी

Updated at : 13 Feb 2020 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाएं अधिकारी

बोकारो : एसपी पी मुरुगन ने बुधवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की. इसमें जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदार मौजूद थे. बैठक के दौरान एसपी ने जिले विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता जतायी. एसपी ने […]

विज्ञापन

बोकारो : एसपी पी मुरुगन ने बुधवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की. इसमें जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदार मौजूद थे. बैठक के दौरान एसपी ने जिले विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता जतायी. एसपी ने कहा : जिले में चोरी व गृहभेदन जैसी घटनाएं लगातार हो रही है. इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुराने अपराधियों से पूछताछ करें.

विभिन्न मामलों के 66 अभियुक्त जेल गये : क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने पत्रकारों को बताया : गत जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. चोरी गयी 16 बाइक को पुलिस ने बरामद किया है. अवैध शराब के क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर 24 बोतल नकली विदेशी शराब, डेढ़ टन अवैध लोहा, 18 टन अवैध कच्चा कोयला, अवैध व्यवसाय में इस्तेमाल किया गया एक टेंपो, एक नैनो कार, एक पिकअप वैन बरामद किया गया है.
जिले के दो शातिर अपराधी सन्नी कुमार व गणेश बाउरी को गिरफ्तार कर उनके पास से लोडेड देसी पिस्तौल व कट्टा बरामद किया गया है. पुलिस के बेहतर अनुसंधान के कारण जनवरी माह में जिले के दोनों न्यायालय से 13 केस में 24 अपराधियों को सजा सुनायी गयी है. 57 गैर जमानती वारंट व 15 स्थायी वारंट का निष्पादन पुलिस ने किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola