बोकारो : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल :बोकारो थर्मल स्थित राजा बाजार में शुक्रवार को दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी़ घटना के बाद बच्चे को इलाज के लिए डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया.अस्पताल में सीनियर एमओआइसी डॉ वेणी ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया़ बताया जाता है […]
विज्ञापन
बोकारो थर्मल :बोकारो थर्मल स्थित राजा बाजार में शुक्रवार को दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी़ घटना के बाद बच्चे को इलाज के लिए डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया.अस्पताल में सीनियर एमओआइसी डॉ वेणी ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया़ बताया जाता है कि राजाबाजार निवासी सीसीएल कर्मी हशमत अंसारी की पुत्री हसीना खातून अपने पति मिन्हाज अंसारी एवं दो वर्षीय बच्चे के साथ हजारीबाग ससुराल से बोकारो थर्मल राजा बाजार मायके आयी थी़ शुक्रवार को खेलते हुए बच्चा घर के ही पिछवाड़े स्थित तालाब के पास चला गया और पानी में डूब गया़
परिजनों को बच्चा के डूबने की भनक तक नहीं लगी़ लगभग दो घंटे बाद बच्चे को खोजा जाने लगा़ इसी क्रम में तालाब के पानी में बच्चे का शव तैरता मिला. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ बताया जाता है कि विवाह के 12 साल बाद इस बच्चे का जन्म हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










