बिरंची का दावा : रांची वाले विधायक आवास की अज्ञात लोगों ने ली तलाशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
एक फरवरी को पुलिस वर्दीधारी के साथ पहुंची थी दो गाड़ी बेडरूम भी चेक किया गया, केयर टेकर ने दी जानकारी बोकारो : बोकारो विधायक बिरंची नारायण की रांची स्थित आवास की तलाशी ली गयी. एक फरवरी को पुलिस वर्दीधारी के साथ अनजान लोगों की दो गाड़ी विधायक आवास पहुंची. आवास का चप्पा-चप्पा देखा. बेडरूम […]
विज्ञापन
एक फरवरी को पुलिस वर्दीधारी के साथ पहुंची थी दो गाड़ी
आपके शहर में
विज्ञापन
बेडरूम भी चेक किया गया, केयर टेकर ने दी जानकारी
बोकारो : बोकारो विधायक बिरंची नारायण की रांची स्थित आवास की तलाशी ली गयी. एक फरवरी को पुलिस वर्दीधारी के साथ अनजान लोगों की दो गाड़ी विधायक आवास पहुंची. आवास का चप्पा-चप्पा देखा. बेडरूम की तलाशी ली गयी. तलाशी कौन कर रहा था, क्यों कर रहा था, यह जानकारी आवास के केयर टेकर (अजीत) को नहीं दी गयी.
आम वेशभूषा में 10-12 लोग अचानक से रात में आवास पहुंचे थे. यह जानकारी बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने शुक्रवार को दी. श्री नारायण ने बताया : केयर टेकर से जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया गया. डर की वजह से केयर टेकर ने सभी कमराें को खोल दिया. इसके बाद अज्ञात लोगों ने बारी-बारी से सभी कमरों की तलाशी ली. इसके बाद श्री नारायण को फोन कर केयर टेकर ने जानकारी दी.
श्री नारायण ने कहा : यूपीए की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था चरमरा गयी है. अगर सरकार को आवास वापस लेना है, तो नोटिस जारी करनी चाहिए. नोटिस जारी होने के बाद फौरन आवास खाली कर दिया जायेगा. लेकिन, इस तरह कानून को ताक पर रखकर जबरदस्ती जायज नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन