नहीं मिलता सम्मानजनक वेतन
Updated at : 02 Feb 2020 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : भारत सरकार ने 2017 में ही इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) को निर्देश दिया था कि बैंक कर्मी व अधिकारी का वेज रिविजन समय से हो, बावजूद इसके आइबीए समय से वेज रिविजन नहीं कर रहा है. यह बात झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन दिनेश झा ललन ने कही. शनिवार को 12 […]
विज्ञापन
बोकारो : भारत सरकार ने 2017 में ही इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) को निर्देश दिया था कि बैंक कर्मी व अधिकारी का वेज रिविजन समय से हो, बावजूद इसके आइबीए समय से वेज रिविजन नहीं कर रहा है. यह बात झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन दिनेश झा ललन ने कही. शनिवार को 12 सूत्री मांग को लेकर बैंक कर्मी व अधिकारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर जमे रहे.
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आहुत हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया-04 परिसर में सभा आयोजित की गयी. श्री ललन बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे. श्री ललन ने कहा : बैंक का काम जोखिम भरा होता है, बावजूद इसके कर्मी-अधिकारी को सम्मानजनक वेतन का लाभ नहीं मिलता है.
श्री ललन ने कहा : 1952 में ही शास्त्री एवार्ड में जस्टिस शास्त्री ने इस संबंध में भारत सरकार को सुझाव दिया था कि बैंकों में कार्य जोखिम को देखते हुए बैंक कर्मियों को बेहतर वेतनमान दिया जाना चाहिए.
राजेश कुमार सिन्हा, राघव कुमार सिंह, मनोज कुमार, धनंजय कुमार, राजेश कुमार ओझा, राज कुमार, बिनोद कुमार सिन्हा, विभाष झा, सुबोध रजक, प्रदीप झा, अवधेश प्रसाद, राकेश मिश्रा, रामजी कुमार, प्रभा सिंह, पुष्पा रानी टूडू, मनमीत कौर, संजू कुमारी, आभा रानी, रणधीर मिश्रा, जयंत सिंह, एनके प्रसाद, कृष्ण मुरारी, अमर कुमार, गुंजन वर्मा, मानिक दास, संजीव शर्मा व अन्य मौजूद थे.
जिले के सभी बैंक की 198 शाखाएं शनिवार को भी बंद रही. लगातार दूसरे दिन हड़ताल होने के कारण 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन प्रभावित हुआ. हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की टीम बैंक दर बैंक का दौरा कर रही थी. प्राइवेट बैंक को बंद कराया गया. असर भी दिखा. कुछेक एटीएम सेंटर को छोड़कर ज्यादात्तर एटीएम सेंटर का ताला बंद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




