हड़ताल की पूर्व संध्या पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : वेज रिविजन में 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि, कर्मचारियों की बहाली, अधिकारियों के काम की सीमा तय करने, पुरानी पेंशन नियमावली लागू करने, फैमिली पेंशन को अपग्रेड करने जैसी मांग को लेकर गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने प्रदर्शन किया. सेक्टर 04 स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित प्रदर्शन में […]

विज्ञापन
बोकारो : वेज रिविजन में 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि, कर्मचारियों की बहाली, अधिकारियों के काम की सीमा तय करने, पुरानी पेंशन नियमावली लागू करने, फैमिली पेंशन को अपग्रेड करने जैसी मांग को लेकर गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने प्रदर्शन किया. सेक्टर 04 स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित प्रदर्शन में बैंक कर्मचारी व अधिकारी से संबंधित सभी यूनियन ने हिस्सा लिया.
बतौर मुख्य वक्ता यूएफबीयू के जिला संयोजक एसएन दास ने कहा : सरकार मांग पर सकारात्मक निर्णय ले, अन्यथा बैंकिंग सेक्टर संघर्ष के दौर में चला जायेगा. आम ग्राहकों को परेशानी होगी, वहीं देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
कैश के इस्तेमाल से बचें : 31 जनवरी व 01 फरवरी को यूफबीयू की ओर से हड़ताल आहूत की गयी है. इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा. इस लिहाज से बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे. बैंक पदाधिकारियों की माने तो बैंक हड़ताल के कारण बंद जरूर रहेगा, लेकिन एटीएम का संचालन पूर्ववत होता रहेगा. आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त पैसा जमा रहेगा. लोग परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. कैश के इस्तेमाल से बचने की सलाह अधिकारियों ने दी.
एक अप्रैल से अनिश्चकालीन हड़ताल : 31 जनवरी व 01 फरवरी की हड़ताल के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 11, 12 व 13 मार्च को फिर से हड़ताल की जायेगी. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकाल के लिए बैंक कर्मी व अधिकारी हड़ताल पर चले जायेंगे. मौके पर राजेश कुमार सिन्हा, राघव कुमार सिंह, राजेश कुमार ओझा, धनंजय कुमार, विभाष झा, सुबोध रजक, रामबलि राम, अजित कुमार सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप झा, अनिल कुमार, अवधेश प्रसाद, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश मिश्रा, रणधीर मिश्रा, सागर आचार्या, श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती पुष्पा रानी टुडू, मनमीत कौर व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola