झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बोले, मंत्रिमंडल गठन के बाद 1932 के खतियान पर विचार करेगी सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेरमो : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा. कांग्रेस के साथ मंत्रिमंडल के अंतिम स्वरूप पर सहमति बन गयी है. झारखंड में महागठबंधन सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और झारखंडियों के हित में काम करेगी. श्री सोरेन बुधवार को बेरमो के सीसीएल करगली अतिथि गृह […]
विज्ञापन
बेरमो : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा. कांग्रेस के साथ मंत्रिमंडल के अंतिम स्वरूप पर सहमति बन गयी है. झारखंड में महागठबंधन सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और झारखंडियों के हित में काम करेगी.
श्री सोरेन बुधवार को बेरमो के सीसीएल करगली अतिथि गृह में प्रेस वार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य ���ी मौजूदा स्थानीय नीति में हेमंत सरकार संशोधन करेगी. 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनेगी. मंत्रिमंडल गठन के बाद हेमंत सरकार इस पर विचार करेगी.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गोड्डा में शिबू सोरेन ने थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में भी सिर्फ खतियानी को शामिल करने को लेकर भी एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि संताल परगना में आदिवासी और गैर-आदिवासी को जिस गेंजर सेटलमेंट के आधार पर अधिकार मिला है, उसी तरह स्थानीय नियोजन में थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में शत-प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. उक्त बातें शिबू सोरेन ने शुक्रवार को गोड्डा के किसान भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने गेंजर सेटलमेंट को परिभाषित करते हुए कहा कि सरकार यहां के खतियानी रैयतों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में शत-प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर रही है. इसके बाद राज्य में रहनेवाले सभी झारखंडी होंगे. उन्होंने स्थानीय नीति और खतियानी रैयत मामले पर अलग-अलग फॉर्मूला देने के संकेत दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन