बोकारो व चंद्रपुरा थर्मल पर लगा एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 1:29 AM
विज्ञापन
चंद्रपुरा प्लांट से फर्नेस ऑयल के भारी रिसाव से दामोदर नदी का जल प्रदूषित होने का मामला बोकारो: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट और चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट पर प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाये जाने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. विधायक सरयू राय ने ट्वीट […]
विज्ञापन
चंद्रपुरा प्लांट से फर्नेस ऑयल के भारी रिसाव से दामोदर नदी का जल प्रदूषित होने का मामला
बोकारो: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट और चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट पर प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाये जाने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट से फर्नेंस अॉयल के भारी रिसाव से दामोदर नदी जल प्रदूषित होने की शिकायत दामोदर बचाओ अांदोलन की चंद्रपुरा इकाई द्वारा करने के कारण प्लांट पर एक करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है.
वहीं पर्षद के सूत्रों ने बताया कि दोनों पावर प्लांटों द्वारा फाइन की रकम जमा करा दी गयी है. गौरतलब है कि दामोदर नदी में फर्नेंस अॉयल के रिसाव से नदी का जल प्रदूषित हो रहा है. इसे देखते हुए पर्षद ने जुर्माना लगाया है और उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










