ePaper

बीएसएल ने 42 निजी क्लिनिकों को िदया बंद करने का निर्देश

Updated at : 17 Jan 2020 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएल ने 42 निजी क्लिनिकों को िदया बंद करने का निर्देश

15 िदनों का िमला है अल्टीमेटम बोकारो : बीएसएल ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में चल रहे 42 निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम, डेंटल क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब व डायग्नोस्टिक सेंटर को 15 दिनों के अंदर बंद करने का नोटिस जारी किया है. बंद नहीं करने की स्थिति में प्रबंधन चिह्नित संस्थानों का सबसे पहले बिजली काटेगा. […]

विज्ञापन

15 िदनों का िमला है अल्टीमेटम

बोकारो : बीएसएल ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में चल रहे 42 निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम, डेंटल क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब व डायग्नोस्टिक सेंटर को 15 दिनों के अंदर बंद करने का नोटिस जारी किया है. बंद नहीं करने की स्थिति में प्रबंधन चिह्नित संस्थानों का सबसे पहले बिजली काटेगा. इसके बाद कानूनी कार्रवाई करेगा.
बीएसएल प्रबंधन ने वर्ष 2015 व वर्ष 2018 में निजी क्लिनिकों को बंद करने का नोटिस भेजा था. उस वक्त प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. कुछ संचालकों ने खुद ही संस्थान बंद कर दिया. जबकि लगातार कई नये क्लिनिक खुलते जा रहे हैं. बीएसएल से बिना एनओसी के ही स्वास्थ्य विभाग औपबंधिक निबंधन प्रमाण पत्र भी दे रहा है.
बीएसएल प्रबंधन के अनुसार सभी क्लिनिक बिना अनुमति के चलाये जा रहे हैं. चल रहे निजी अस्पताल,डेंटल क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर व नर्सिंग होम सेल प्रबंधन के नियमों के तहत प्रतिबंधित व्यापार की श्रेणी में आते हैं, जो बीएसएल के अनुमति के बिना नहीं चल सकता है. इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. बीएसएल के जमीन आवंटन विभाग की टीम ने शहर में एक सर्वे किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola