बोकारो थर्मल में धक्का मारकर भाग रही कार हाइवा से टकरायी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल लालचौक के समीप सीआइएसएफ चेक पोस्ट के समीप एक स्वीफ्ट डिजायर कार जेएच 09 एआर 4779 ने गोविंदपुर बस्ती निवासी विशुन मरांडी को धक्का मार दिया. घटना रविवार लगभग रात्रि पौने आठ बजे की है. धक्का मारने के बाद भागने के क्रम में स्थानीय कार्मेल स्कूल के समीप डीवीसी के […]

विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल लालचौक के समीप सीआइएसएफ चेक पोस्ट के समीप एक स्वीफ्ट डिजायर कार जेएच 09 एआर 4779 ने गोविंदपुर बस्ती निवासी विशुन मरांडी को धक्का मार दिया. घटना रविवार लगभग रात्रि पौने आठ बजे की है. धक्का मारने के बाद भागने के क्रम में स्थानीय कार्मेल स्कूल के समीप डीवीसी के ऐश पौंड से ऐश लेकर जा रहे एक हाइवा से टकराकर क्षतग्रिस्त हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
कार के चालक साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतग्रिस्त हो गया है. हाइवा से टकराने के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. कार सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी की बतायी जाती है. घायल विशुन मरांडी को इलाज के लिए डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. विशुन को नाक, सिर व कान पर चोट आयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola