प्रोत्साहन से महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बल

Updated:
विज्ञापन

फुसरो : अच्छे काम को प्रोत्साहन देने से महिलाएं क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा. इससे महिलाओं को उचित सम्मान, काम करने के उचित अवसर और सशक्त सुरक्षा मिलेंगे. यह कहना है बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह का. श्रीमती सिंह रविवार को सुभाषनगर में आयोजित महिला मिलन […]

विज्ञापन

फुसरो : अच्छे काम को प्रोत्साहन देने से महिलाएं क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा. इससे महिलाओं को उचित सम्मान, काम करने के उचित अवसर और सशक्त सुरक्षा मिलेंगे. यह कहना है बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह का.

आपके शहर में

विज्ञापन
श्रीमती सिंह रविवार को सुभाषनगर में आयोजित महिला मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में यह कार्यक्रम नेशनल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित था.
साइबर क्राइम से सतर्क रहने की जरूरत : कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया. प्रतिकूल परस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को समिति ने सम्मानित किया. मुख्य अतिथि बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण है.
मौके पर उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी टिप्स देकर उनसे स्वावलंबी बनकर समाज में अलग पहचान बनाने को प्रेरित किया. उन्होंने गांव-कस्बों तक छाये सोशल मीडिया के जादू के मद्देनजर महिलाओं से बढ़ते साइबर क्राइम से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं. सेना से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने सफलता के झंडे गाड़े हैं.
इनकी थी उपस्थिति : मौके पर वार्ड पर्षद विशखा देवी, रिया कुमारी, रिता कुमारी, कविता देवी, कंचन देवी, पूर्व पार्षद अशोक अग्रवाल, रामचरण तुरी, जय बहादुर थापा, सीमा देवी, रूपा देवी, सीमा से गुप्ता, चीना देवी, लता देवी, चंद्रकला देवी, सरस्तवी देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकू चकवर्ती, झरना चक्रवर्ती आदि महिलाएं मौजूद थीं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola