पिंड्राजोरा के थाना प्रभारी अरुण शर्मा निलंबित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : साइबर क्राइम का मामला दर्ज नहीं करने के कारण एसपी पी मुरूगन ने मंगलवार को पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अरुण शर्मा को निलंबित कर दिया है. चंद्रपुरा थाना प्रभारी विमल लकड़ा को पिंड्राजोरा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. चंद्रपुरा थाना में पुलिस लाइन की महिला दारोगा नूतन मोदी की पोस्टिंग प्रभारी के […]
विज्ञापन
बोकारो : साइबर क्राइम का मामला दर्ज नहीं करने के कारण एसपी पी मुरूगन ने मंगलवार को पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अरुण शर्मा को निलंबित कर दिया है. चंद्रपुरा थाना प्रभारी विमल लकड़ा को पिंड्राजोरा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. चंद्रपुरा थाना में पुलिस लाइन की महिला दारोगा नूतन मोदी की पोस्टिंग प्रभारी के पद पर की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
एसपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी को वहां से हटा दिया था. चंद्रपुरा के स्थानीय कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की थी कि नूतन मोदी का पैतृक आवास डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है. चुनाव के दौरान नूतन मोदी की पोस्टिंग चंद्रपुरा थाना में रहने से आदर्श आचार संहिता कानून का उल्लंघन होगा.
ट्रैफिक डीएसपी मदन मोहन प्रसाद सिन्हा सेवानिवृत्त
बोकारो. ट्रैफिक डीएसपी मदन मोहन प्रसाद सिन्हा मंगलवार को पुलिस सेवा की नौकरी से सेवानिवृत्त हो गये. श्री सिन्हा ने वर्ष 1984 में बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी.
इसके बाद वह झारखंड के हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो जिला के विभिन्न थानाें में प्रभारी के पद पर रहे. सराहनीय कार्य के लिए बिहार और झारखंड सरकार उन्हें कई बार पुरस्कृत भी कर चुकी है. बोकारो के ट्रैफिक डीएसपी के रूप में अभी किसी की पोस्टिंग नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन