ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, ढाई घंटे रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सिटी थाना इलाके के उकरीद मोड़ के समीप बुधवार की शाम सात बजे एक ट्रक की चपेट में आने से मकदुमपुर के इस्लामपुर निवासी साइकिल सवार 43 वर्षीय अमजद खान की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर नया मोड़ से बालीडीह जाने […]

विज्ञापन

बोकारो : सिटी थाना इलाके के उकरीद मोड़ के समीप बुधवार की शाम सात बजे एक ट्रक की चपेट में आने से मकदुमपुर के इस्लामपुर निवासी साइकिल सवार 43 वर्षीय अमजद खान की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर नया मोड़ से बालीडीह जाने वाली सड़क को करीब ढाई घंटे जाम कर दिया. इससे पहले लोगोंं ने ट्रक का पीछा कर नया मोड़ के पास पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुलिस ने नया मोड़ में ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलने पर पर चास अंचलाधिकारी द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, सिटी थाना प्रभारी अजय कुमार आदि मौके पर पहुंचे. लगभग दो घंटे से अधिक लोगों को समझाने व परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा दिलाने और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम हटा.
आक्रोशितों ने करीब रात 9.40 बजे शव उठाने दिया. इधर पुलिस मृतक के भाई साबिर खान की लिखित शिकायत पर ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी करने की तैयारी कर रही थी. जानकारी के अनुसार अमजद खान साइकिल से नया मोड़ की ओर आ रहा था, उसी क्रम में पीछे से आ रहे लकड़ी लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. अमजद अलग अलग जगह पर काम कर अपना जीवन बसर करता था. उसकी पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola