बोकारो के अभिषेक को मिला बेस्ट स्टूडेंट का प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

धनबाद : आइआइटी आइएसएम के 40वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को सत्र 2018-19 के दौरान पढ़ाई पूरी करने वाले नौ प्रोग्राम के 1988 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गयी. इनमें 107 पीएचडी डिग्री, 669 एमटेक, 49 एमबीए, 103 एमएससी टेक, 128 एमएससी, 62 इंटीग्रेटेड एमएससी टेक, 48 इंटीग्रेटेड एमटेक, 45 ड्यूल डिग्री और 777 बीटेक की […]
धनबाद : आइआइटी आइएसएम के 40वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को सत्र 2018-19 के दौरान पढ़ाई पूरी करने वाले नौ प्रोग्राम के 1988 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गयी. इनमें 107 पीएचडी डिग्री, 669 एमटेक, 49 एमबीए, 103 एमएससी टेक, 128 एमएससी, 62 इंटीग्रेटेड एमएससी टेक, 48 इंटीग्रेटेड एमटेक, 45 ड्यूल डिग्री और 777 बीटेक की डिग्री शामिल हैं. समारोह में सभी प्रोग्राम के करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के अभिभावक भी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ओएनजीसी के चेयरमैन शशि शंकर थे. श्री शंकर आइएसएम के ही 1982 बैच के पेट्रोलियम इंजीनियर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




