17 व 18 को तीन-तीन घंटे ठप रहेगी बिजली सप्लाई

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट स्थित स्विच यार्ड से 17 और 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी़ शनिवार को भी इस समय में बिजली सप्लाई ठप रही. पावर प्लांट के इएस इलेक्ट्रिकल राजीव मंडल ने इस संबंध में नोटिस निर्गत किया है. इसमें कहा […]
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट स्थित स्विच यार्ड से 17 और 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी़ शनिवार को भी इस समय में बिजली सप्लाई ठप रही.
पावर प्लांट के इएस इलेक्ट्रिकल राजीव मंडल ने इस संबंध में नोटिस निर्गत किया है. इसमें कहा कि तीन दिनों तक पावर प्लांट के स्विच यार्ड के दो फीडरों 11 केवीए के ए वन और ए टू से पूरी तरह से बिजली की सप्लाई ठप रहेगी़ इस दौरान पावर प्लांट के स्विच यार्ड से रेलवे को बिजली सप्लाई की जाने वाली लाइन को चेंज करना है.
तीन घंटे तक डीवीसी की आवासीय कॉलोनी के निशन हाट, जीएमटी, एचएमटी, एलक्यू, टाइप 8, जर्मन हॉस्टल, शिमला हाउस, ओल्ड सबस्टेशन तथा मार्केट एरिया की बिजली सप्लाई ठप रहेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




