रिटायर्ड डीवीसी कर्मी के खाते से 75 हजार उड़ाये

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के 60 सेवानिवृत्त कर्मी तथा आवास सं. डीएमडी-25 बी में रहने वाले आदित्य मंडल के दो बैंक खातों से शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने 75 हजार रु की ठगी कर ली़ घटना को लेकर आदित्य मंडल ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन दिया है. थाना […]
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के 60 सेवानिवृत्त कर्मी तथा आवास सं. डीएमडी-25 बी में रहने वाले आदित्य मंडल के दो बैंक खातों से शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने 75 हजार रु की ठगी कर ली़ घटना को लेकर आदित्य मंडल ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन दिया है.
थाना में दिये आवेदन के अनुसार प्रार्थी के मोबाइल पर 7063663461 नंबर से आया था. कॉल करनेवाले खुद को बैंक पदाधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने तथा उसे चालू करने को लेकर एटीएम कार्ड का नंबर बताने को कहा़ आदित्य मंडल ने कॉल करनेवाले को अपना एसबीआइ और बीओआइ का एटीएम नंबर बता दिया.
नंबर बताने के बाद आदित्य मंडल के एसबीआइ के खाते से 50 हजार रु तथा बीओआइ के खाते से 25 हजार रु की निकासी हो गयी. बाद में आदित्य मंडल को ठगे जाने का अहसास हुआ और उन्होंने मामले की लिखित सूचना थाना को दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




