सेवारत कर्मियों की तरह बीजीएच में मिलेगी रिटायर कर्मियों को सुविधा

Updated:
विज्ञापन

बीजीएच के ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ बीएसआरए की बैठक अब दो दिन के अंदर होगा एमआरआइ व सीटी स्कैन बोकारो : बोकारो जेनरल अस्पताल में बीएसएल में सेवारत कर्मियों की तरह रिटायर कर्मियों को भी दवा व इलाज की सुविधा मिलेगी. दो दिन के अंदर अब एमआरआइ व सीटी स्कैन होगा. यह जानकारी बुधवार को […]

विज्ञापन

बीजीएच के ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ बीएसआरए की बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन

अब दो दिन के अंदर होगा एमआरआइ व सीटी स्कैन

बोकारो : बोकारो जेनरल अस्पताल में बीएसएल में सेवारत कर्मियों की तरह रिटायर कर्मियों को भी दवा व इलाज की सुविधा मिलेगी. दो दिन के अंदर अब एमआरआइ व सीटी स्कैन होगा. यह जानकारी बुधवार को बोकारो स्टील रिटायर्ड एसोसिएशन (बीएसआरए) के महासचिव रामआगर सिंह ने दी. बताया : बीजीएच के ज्वाइंट डायरेक्टर-प्रशासन डॉ विभोर शर्मा के साथ बीएसआरए की बैठक मंगलवार की शाम हुई. बैठक में कई मुद‍्दों पर चर्चा की गयी.

श्री सिंह ने बताया : सेवारत कर्मचारियों की तरह सभी दवा व इलाज के लिए एक नोट शीट आगे भेजा जायेगा. इसमें एनए दवा सात तक लोकल खरीद कर रिटायर्ड लोगों को देने व बीजीएच में हो रहे इलाज का खर्च मेडिक्लेम से न काटने की मांग शामिल होगी. बताया : अभी बीजीएच में 95 प्रतिशत दवा उपलब्ध है. चिकित्सक से दिखाने के समय रिटायर कर्मियों को डॉक्टर को बोलना पड़ेगा कि बीजीएच की दवा लिखिए. मतलब, जो दवा उपलब्ध है, वही लिखें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola