रेलवे क्रू लॉबी बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह : दपू रेलवे मेंस कांग्रेस ने सोमवार को बोकारो रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के समक्ष बोकारो क्रू लॉबी बंद करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. नेतृत्व दपू रेलवे मेंस कांग्रेस के आद्रा मंडल संयोजक सुब्रतो दे ने किया. कहा कि बोकारो क्रू लॉबी बंद करने का आदेश आ गया है. भारतीय रेल किसी […]

विज्ञापन

बालीडीह : दपू रेलवे मेंस कांग्रेस ने सोमवार को बोकारो रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के समक्ष बोकारो क्रू लॉबी बंद करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. नेतृत्व दपू रेलवे मेंस कांग्रेस के आद्रा मंडल संयोजक सुब्रतो दे ने किया. कहा कि बोकारो क्रू लॉबी बंद करने का आदेश आ गया है. भारतीय रेल किसी के मनमर्जी से नहीं बल्कि रेलवे बोर्ड द्वारा बनाये गए नियमों और कानून से चलती है, लेकिन आद्रा मंडल के अधिकारी अपने मनमर्जी से रेल को चलाना चाहते है.

आपके शहर में

विज्ञापन
अधिकारी, रनिंग कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है. कहा कि बोकारो में कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के लिए जरूरी संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध है. आद्रा मंडल में बोकारो सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला क्षेत्र है. फिर किस तर्क से दूसरे मंडल को फायदा पहुंचाने के लिए बोकारो रनिंग कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.
कोई अधिकारी यदि अपने अधिकार का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे तो हम कर्मचारी भी अपने तरीके से जवाब देने में पीछे नहीं रहेंगे. प्रदर्शन में मेंस कांग्रेस रनिंग ब्रांच सेक्रेटरी सुब्रतो विश्वास, बोकारो शाखा सचिव राजन उपाध्याय, रनिंग ब्रांच के अनामित्रो चक्रवर्ती, सुदेश कुमार, विजय प्रकाश तिवारी, आरके सिंह ,नन्हे दुबे, विनोद कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरनाथ तिवारी सहित मेंस कांग्रेस सदस्य व रनिंग कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola