प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर बोकारो पहुंचे एसपीजी के आइजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक बोकारो : नौ दिसंबर को सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में पीएम मोदी की होने वाली चुनावी के लिए एसपीजी के आइजी आलोक शर्मा बोकारो पहुंच गये हैं. उन्होंने सभास्थल व एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये. आइजी आलोक शर्मा ने रूट […]
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
आपके शहर में
विज्ञापन
बोकारो : नौ दिसंबर को सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में पीएम मोदी की होने वाली चुनावी के लिए एसपीजी के आइजी आलोक शर्मा बोकारो पहुंच गये हैं. उन्होंने सभास्थल व एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये. आइजी आलोक शर्मा ने रूट चार्ट व मैप के साथ सुरक्षा व्यवस्था व तैयारी का भी जायजा लिया. सभा स्थल पर बनने वाले मुख्य मंच व दर्शक दीर्घा को लेकर भी दिशा निर्देश दिये गये. बताते चलें कि इसके पूर्व सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन व हेडक्वार्टर डीएसपी सतीश चंद्र झा ने गुरुवार को सभा स्थल, एयरपोर्ट आदि पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया.
बीजीएच को हाइ अलर्ट पर रखा जायेगा : पीएम मोदी के बोकारो आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए बीजीएच को हाई अलर्ट पर रखा जायेगा. पीएम की कॉरकेड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेस भी रहेगी. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी. एयरपोर्ट की जांच के बाद उसमें आने जाने पर मनाही रहेगी.
सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम होगा : एयरपोर्ट से सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान तक के रास्ते में कहां-कहां बल की तैनाती करनी है. किस स्थान पर ट्रैफिक को रोकना है. इसके लिए एसपीजी के अधिकारी ने बोकारो एसपी पी मुरुगन व डीएसपी के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की. कितने पुलिसकर्मी किस स्थान पर तैनात होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन