ePaper

युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 29 Nov 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

बोकारो : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से यौन शोषण करने व उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बालीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़ बालीडीह निवासी बासु रजवार (22 वर्ष) है. घटना की […]

विज्ञापन

बोकारो : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से यौन शोषण करने व उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार युवक बालीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़ बालीडीह निवासी बासु रजवार (22 वर्ष) है. घटना की प्राथमिकी लड़की के आवेदन पर दर्ज की गयी है. पिंड्राजोरा थानेदार अरुण कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
लड़की के अनुसार, बासु रजवार की एक रिश्तेदार उसके गांव में रहती है. बासु उसके गांव आता था. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई. गत एक वर्षों से बासु उससे शादी करने का झांसा देकर कई स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बासु ने दुष्कर्म का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया.
इधर कुछ माह से वह बासु से दूरी बढ़ाने लगी. बासु ने उसे बताया कि वह उसके यौन शोषण का वीडियो वायरल कर देगा. इसके बाद भी उसने जब बासु की बात नहीं मानी, तो उसने राय बाबा नामक सोशल मीडिया ग्रुप में दुष्कर्म का वीडियो डालकर वायरल कर दिया. उक्त सोशल मीडिया ग्रुप में लगभग 24-25 लोग शामिल है. इसके बाद वीडियो कई ग्रुप में वायरल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola