अस्पताल के कर्मचारी से रुपये की मांग कर मारपीट

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर 4 के लक्ष्मी मार्केट स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी से रुपये की मांग कर एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की गयी. सेक्टर छह सी निवासी संजय ने घटना की प्राथमिकी सोमवार को सेक्टर-चार थाना में दर्ज करायी है. मामले में एलोरा हॉस्टल निवासी हुंडई कार (जेएच09एसी-1363) के मालिक कमलेश चौबे को […]

विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर 4 के लक्ष्मी मार्केट स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी से रुपये की मांग कर एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की गयी. सेक्टर छह सी निवासी संजय ने घटना की प्राथमिकी सोमवार को सेक्टर-चार थाना में दर्ज करायी है. मामले में एलोरा हॉस्टल निवासी हुंडई कार (जेएच09एसी-1363) के मालिक कमलेश चौबे को अभियुक्त बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संजय के अनुसार, वह 14 नवंबर को अस्पताल में काम कर रहे थे. इसी दौरान कमलेश चौबे अस्पताल में आये. खुद को जांच अधिकारी बताकर अस्पताल के कागजातों की जांच की. इसके बाद कमलेश चौबे ने संजय को एलोरा हॉस्टल स्थित अपने आवास में बुलाया. वहां कमलेश के साथ पूर्व से कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. कमलेश ने संजय को देखते ही पैसे की मांग कर अस्पताल बंद कराने की धमकी दी. संजय ने कमलेश को 25 हजार रुपये देने की पेशकश की.

यह सुनकर कमलेश आक्रोशित हो गया. कमलेश ने अपने साथियों से संजय को कार में बैठाकर मारपीट करने को कहा. इसके बाद सभी ने मिलकर संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की. कमलेश ने लोहा के रॉड से मारपीट कर संजय को जख्मी कर दिया. किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागे. अस्पताल में इलाज कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola