एचएससीएल कॉलोनी के बंद पड़े दो आवासों में चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : नगर के सेक्टर एक बी रंगमंच स्थित एचएससीएल कॉलोनी के दो आवासों में चोरी हुई. सेक्टर एक बी आवास संख्या 24 निवासी एसएन राय व आवास संख्या 11 निवासी अश्विनी कुमार के घर में चोरी हुई है. एसएन राय और अश्विनी कुमार एचएससीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी है. दोनों आवासधारी कुछ दिनों पूर्व अपने […]
विज्ञापन
बोकारो : नगर के सेक्टर एक बी रंगमंच स्थित एचएससीएल कॉलोनी के दो आवासों में चोरी हुई. सेक्टर एक बी आवास संख्या 24 निवासी एसएन राय व आवास संख्या 11 निवासी अश्विनी कुमार के घर में चोरी हुई है.
एसएन राय और अश्विनी कुमार एचएससीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी है. दोनों आवासधारी कुछ दिनों पूर्व अपने आवास में ताला बंद कर शहर से बाहर गए हुए थे. घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को रविवार की शाम को मिली. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट गयी.
ग्रील काटकर और मुख्य दरवाजा पर लगा ताला तोड़कर चोरी की : आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार, शनिवार की रात चोरों ने एसएन राय के आवास के मुख्य दरवाजा पर लगे लोहा के ग्रील को काट दिया. इसके बाद दरवाजा पर लगा ताला तोड़कर आवास के तीनों कमरा में रखे अलमारी, दीवान आदि की तलाशी ली है.
अश्विनी कुमार के आवास का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर चोरों ने आवास में रखी अलमारी और बक्सा को तोड़कर कीमती सामान चोर ले गये. दोनों आवासधारी के शहर से बाहर रहने के कारण चोरी गये सामानों का फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है. घटना की सूचना आवासधारी को दे दी गयी है. उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आवास शहर के पॉश इलाका में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










