पहले मतदान फिर जलपान… करूंगा सबसे पहले मतदान…

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. कैंप दो समाहरणालय परिसर से रैली को एसपी पी मुरुगन व वरीय नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी रवि रंजन मिश्र ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. इसमें शामिल जिला प्रशासन के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, […]

विज्ञापन

बोकारो : मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. कैंप दो समाहरणालय परिसर से रैली को एसपी पी मुरुगन व वरीय नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी रवि रंजन मिश्र ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. इसमें शामिल जिला प्रशासन के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, स्टेक होल्डर ने बोकारो वासियों को मतदान संबंधी संदेश दिया. आम लोगों से मतदान करने की अपील की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सर्किट हाउस, सेक्टर-2/सी गुरुद्वारा, मुख्य डाक घर, सेक्टर-3 हनुमान मंदिर, बोकारो मॉल, सिटी सेंटर, लक्ष्मी मार्केट, सेक्टर 5 सब्जी बाजार, चिन्मया विद्यालय, बोकारो निवास होते हुए पुस्तकालय मैंदान में समाप्त हुआ. डीपीएलआर पशुपति नाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास विजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola