रंगदारी की मांग कर हमला करने वाला भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : रविवार की रात बोकारो जेनरल अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने आये एक परिवार के सदस्यों को घेरकर कुछ बदमाशों ने रंगदारी की मांग की. रंगदारी देने से इंकार करने पर लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी गिरिडीह जिला के थाना ताराटांड़, ग्राम जहानाबाद निवासी अजय पांडेय के आवेदन […]

विज्ञापन

बोकारो : रविवार की रात बोकारो जेनरल अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने आये एक परिवार के सदस्यों को घेरकर कुछ बदमाशों ने रंगदारी की मांग की. रंगदारी देने से इंकार करने पर लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना की प्राथमिकी गिरिडीह जिला के थाना ताराटांड़, ग्राम जहानाबाद निवासी अजय पांडेय के आवेदन पर सोमवार को सेक्टर चार थाना में दर्ज की गयी है. पुलिस ने सेक्टर चार के एटवाल कॉलोनी (सेक्टर चार थाना के पीछे झोंपड़ी) निवासी युवक बबलू कुमार को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रात के समय बीजीएच से बाहर निकले तो हुई घटना
अजय पांडेय के अनुसार, वह धनबाद के थाना टुंडी, पांडेयडीह निवासी अपने मामा विनय पांडेय के साथ रविवार रात एक रिश्तेदार को भर्ती कराने बीजीएच आये थे. रात साढ़े ग्यारह बजे अजय अपने मामा के साथ अस्पताल से बाहर निकले.
दोनों बीजीएच गेट के पास आये. इसी दौरान आठ-दस की संख्या में बदमाशों ने उन्हें घेरकर रंगदारी स्वरूप रुपये की मांग की. रंगदारी देने से इंकार करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडा से हमला कर दिया. घटना में अजय के मामा विनय का सिर जख्मी हो गया है.
घटना के दौरान ही सेक्टर चार थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने मौके से बबलू को गिरफ्तार कर लिया. अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गये. बबलू से पूछताछ कर पुलिस भागने वाले अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola