बेरमो से बाटुल, झरिया से रागिनी को मिला टिकट अमर बाउरी व बिरंची नारायण की सीट होल्ड पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़ पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा किया है. सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवार और डॉ लुईस मरांडी को […]
विज्ञापन
बोकारो: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़ पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा किया है. सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवार और डॉ लुईस मरांडी को फिर से मौका दिया गया है.
पहले कई मंत्रियों के नाम कटने को लेकर अटकलें लग रहीं थी़. मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे़ गिरिडीह से निर्भय शाहाबादी, जमुआ से केदार हाजरा, बगाेदर से नागेंद्र महतो काे इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है.
बोकारो और चंदनक्यारी सीट को होल्ड पर रखा गया है. धनबाद जिले की चार सीटाें पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं. धनबाद से राज सिन्हा, बाघमारा से ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है. सिंदरी से फूलचंद मंडल और झरिया से संजीव सिंह का टिकट कट गया है. झरिया से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह काे प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सिंदरी से जिला परिषद उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो पार्टी प्रत्याशी हाेंगे. पहली सूची में भाजपा ने राज्य की 28 एसटी सीटों में 17 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










