गैंगरेप का आरोपी तेलमच्चो से गिरफ्तार
Updated at : 07 Nov 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : महुदा पुलिस के सहयोग से बोकारो महिला थाना पुलिस ने बुधवार की शाम दुष्कर्म के एक मामले में तेलमच्चाे निवासी सोहराय महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. आसपास के ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प हो गयी. उसे गिरफ्तार नहीं करने […]
विज्ञापन
बोकारो : महुदा पुलिस के सहयोग से बोकारो महिला थाना पुलिस ने बुधवार की शाम दुष्कर्म के एक मामले में तेलमच्चाे निवासी सोहराय महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
आसपास के ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प हो गयी. उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया जा रहा था. ग्रामीणों को पुलिस ने फटकार लगायी. उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका. केस की अनुसंधानकर्ता बोकारो महिला थाना के एएसआइ साबिरउद्दीन अंसारी ने बताया : एक महिला ने तेलमच्चाे निवासी सोहराय महतो व अन्य पर बोकारो महिला थाना में गैंग रेप का मामला दर्ज कराया.
क्या है मामला : पुलिस के अनुसार सोहराय महतो व बोकारो जिला से अन्य चार पांच लोग एक टीम बनाकर बोकारो के दुंदीबाद बाजार जाते थे और वहां पर जो काम मांगने वाली महिलाएं बैठी रहती हैं, उसे काम का लालच देकर ले जाते थे और उसे तेलमच्चो ब्रीज स्थित जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करते थे और छोड़ देते थे. 16 सितम्बर को भी दो महिलाओं को साथ लेकर ये जा रहे थे.
परंतु एक महिला को शक होने वह बीच रास्ता से ही बहाना बनाकर भाग गयी, परंतु दूसरी महिला चली गयी. जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया गया. किसी तरह महिला जान बचाकर आयी और बोकारो महिला थाना में मामला दर्ज कराया. दुंदीबाद बाजार में लगी वीडियो फुटेज से इनलोगों की पहचान हुई. इसमें एक युवक पुपुनकी निवासी रामचंद्र केवट को गिरफ्तार कर कुछ दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है, बाकी की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




