छह माह से कांटाघर चालू नहीं होने से रहता है जाम

Updated:
विज्ञापन

कथारा : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह ओपेन कास्ट में छह माह से नया कांटाघर बनकर तैयार है, लेकिन इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है. इसके कारण रेलवे साइडिंग जाने वाले हाइवा डंपरों से मेन रोड हमेशा जाम रहता है. सड़क जाम से गोमिया, कथारा तथा फुसरो जाने वाले वाहनों व राहगीरों […]

विज्ञापन

कथारा : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह ओपेन कास्ट में छह माह से नया कांटाघर बनकर तैयार है, लेकिन इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है. इसके कारण रेलवे साइडिंग जाने वाले हाइवा डंपरों से मेन रोड हमेशा जाम रहता है. सड़क जाम से गोमिया, कथारा तथा फुसरो जाने वाले वाहनों व राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है. इससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जारंगडीह ओपेन कास्ट के खदान से रोजाना दो से तीन हजार टन कोयले का परिवहन हाइवा और डंपरों से रेलवे साइडिंग तक होता है. साइडिंग में कोयला अनलोडिंग से पूर्व पुराने कांटाघर में डंपरों का वजन होता है. इससे हमेशा जाम लगा रहता है. इसी समस्या के मद्देनजर प्रबंधन ने ओपेन कास्ट में नया कांटाघर बनाया गया है लेकिन चालू नहीं होने से जाम रहने की शिकायत बनी रहती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola