बेटे की मृत्यु के बाद लोगों को हेलमेट बांट जागरूक करने में लग गये चास के मनोज सिंह

Updated:
विज्ञापन

चास : चास के लोहा कारोबारी मनोज कुमार ने 12 जनवरी 2017 को अपने 17 साल के पुत्र यश की सड़क दुर्घटना में खो दिया. कारण था बाइक राइडिंग के दौरान यश का हेलमेट नहीं पहनना. घटना ने मनोज को तोड़ दिया था. दुखी मनोज के मन में तब विचार आया कि बेटा तो चला […]

विज्ञापन

चास : चास के लोहा कारोबारी मनोज कुमार ने 12 जनवरी 2017 को अपने 17 साल के पुत्र यश की सड़क दुर्घटना में खो दिया. कारण था बाइक राइडिंग के दौरान यश का हेलमेट नहीं पहनना. घटना ने मनोज को तोड़ दिया था. दुखी मनोज के मन में तब विचार आया कि बेटा तो चला गया. अब किसी और का बेटा दुर्घटना में जान से हाथ न धो बैठे, इसके लिए कुछ करना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद से मनोज ने हेलमेट दान शुरू किया. अब तक मनोज 1000 हेलमेट दान कर चुके हैं. इसमें समाज के लोगों का साथ भी मिलता है. मनोज बताते हैं : बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार से बाइक चलाते युवाओं को रोकता हूं. बेटे यश की कहानी बताकर हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करता हूं. मनोज बेटे की पुण्यति���ि को हेलमेट वितरण तिथि के रूप में मनाते हैं. उनकी गाड़ी में हमेशा एक हेलमेट रहता है. लोगों को जागरूक करने के लिए यश वी आर फॉर यू संस्था बनायी गयी. संस्था से 125 लोग जुड़े हैं. संस्था हेलमेट बांटने के अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola