स्वांग वाशरी के मेन प्लांट का आधा हिस्सा ध्वस्त, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दो मजदूर बीजीएच रेफर गोमिया : सीसीएल के कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के तीन महीने से बंद पड़े मेन प्लांट का आधा हिस्सा गुरुवार को दोपहर बाद लगभग 2.20 बजे भरभरा कर गिर गया. इस दौरान प्लांट का मेंटेनेंस करने गये वाशरी के तीन मजदूर मोहन हांसदा, बैद्यनाथ महतो व […]

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दो मजदूर बीजीएच रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन
गोमिया : सीसीएल के कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के तीन महीने से बंद पड़े मेन प्लांट का आधा हिस्सा गुरुवार को दोपहर बाद लगभग 2.20 बजे भरभरा कर गिर गया. इस दौरान प्लांट का मेंटेनेंस करने गये वाशरी के तीन मजदूर मोहन हांसदा, बैद्यनाथ महतो व छोटका डे इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
वाशरी की रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में फंसे मजदूरों को निकाला गया. गंभीर रूप से घायल तीनों मजदूरों को कथारा एरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में मोहन हांसदा और बैद्यनाथ महतो को बीजीएच रेफर कर दिया गया. बैद्यनाथ महतो चंद्रपुरा प्रखंड के ऊपर तुरियो पंचायत का रहने वाला है. घटना की सूचना सीसीएल के वरीय अधिकारियों को दी गयी है. सूचना पाकर कई सीसीएल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola