तीन बाइक को रौंदने के बाद ट्रक घुसा चाय की दुकान में, दो मरे, आठ गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2019 2:37 AM
चंदनकियारी :चंदनकियारी मुख्य बाजार स्थित प्रखंड मुख्यालय जाने वाले रास्ते में सोमवार की शाम करीब सात बजे चास की ओर से बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है. दुर्घटना के बाद […]
चंदनकियारी :चंदनकियारी मुख्य बाजार स्थित प्रखंड मुख्यालय जाने वाले रास्ते में सोमवार की शाम करीब सात बजे चास की ओर से बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है.
दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग घायलों को उठा जहां-तहां अस्पताल पहुंचाने लगे. घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. बीजीएच में इलाजरत चंदनकियारी बाजार निवासी 65 वर्षीय परीक्षित दे और 32 वर्षीय बिसु स्वर्णकार की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










