ePaper

कसमार : झूठी सूचना से इस बार परेशान हुआ अग्निशमन विभाग

Updated at : 03 Aug 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
कसमार : झूठी सूचना से इस बार परेशान हुआ अग्निशमन विभाग

कसमार : झूठे कॉल से पुलिस व चाइल्डलाइन की टीम पूर्व में बार-बार परेशान कर चुके शख्स ने इस बार अग्निशमन विभाग को फोन कर कोतोगाड़ा में आग लगने की झूठी खबर दे दी. आनन-फानन में दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए निकल पड़ी. कसमार मुख्य पथ में दमकल की गाड़ी प्रवेश करते ही […]

विज्ञापन

कसमार : झूठे कॉल से पुलिस व चाइल्डलाइन की टीम पूर्व में बार-बार परेशान कर चुके शख्स ने इस बार अग्निशमन विभाग को फोन कर कोतोगाड़ा में आग लगने की झूठी खबर दे दी. आनन-फानन में दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए निकल पड़ी.

कसमार मुख्य पथ में दमकल की गाड़ी प्रवेश करते ही लोग यह जानने के लिए परेशान रहे कि कसमार प्रखंड के किस गांव में अगलगी की घटना हुई है. बताये गये पते राजन घांसी के घर जाने के बाद दमकलकर्मियों को पता चला कि यहां अगलगी की कोई घटना नहीं हुई है. उन्हें बिल्कुल झूठी खबर दी गयी.
इस बात को लेकर संबंधित परिवार के साथ साथ-गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया तथा बार-बार झूठे कॉल से पुलिस, चाइल्ड लाइन एवं दमकल विभाग द्वारा एक परिवार विशेष को परेशान करने वाले युवक को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक दमकल की गाड़ी को रोके रखा.
करीब एक घंटा बाद गाड़ी को छोड़ा गया. इस बीच सूचना पाकर कसमार पुलिस भी पहुंची व मामले को लेकर पूछताछ की. पुलिस ने कहा : बार बार झूठी खबर देने वाले युवक को जल्द पकड़ा जायेगा. उल्लेखनीय है कि इस मामले में प्रभात खबर 11 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर चुका है.
झूठी सूचना देने वाले को पकड़ने की मांग को ले ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के वाहन को एक घंटे तक रोके रखा
पहले भी दूसरे विभाग को गलत सूचना देकर गुमराह करता रहा है सिरफिरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola