बंद ओटी से मॉनिटर गायब, पुलिस को जानकारी देकर डीएस खुद जांच में जुटे
Updated at : 02 Aug 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : सदर अस्पताल के बंद ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से कंप्यूटर मॉनिटर गायब हो गया. न खिड़की खुली और न ही ताला टूटा. गुरुवार की सुबह कर्मचारी रोजाना की तरह ऑपरेशन थियेटर पहुंचे. मॉनिटर गायब मिला. सूचना अस्पताल के डीएस डॉ अर्जुन प्रसाद को दी गयी. डॉ प्रसाद ने ओटी का मुआयना किया. समझा जा […]
विज्ञापन
बोकारो : सदर अस्पताल के बंद ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से कंप्यूटर मॉनिटर गायब हो गया. न खिड़की खुली और न ही ताला टूटा. गुरुवार की सुबह कर्मचारी रोजाना की तरह ऑपरेशन थियेटर पहुंचे. मॉनिटर गायब मिला. सूचना अस्पताल के डीएस डॉ अर्जुन प्रसाद को दी गयी.
डॉ प्रसाद ने ओटी का मुआयना किया. समझा जा रहा है कि मॉनिटर कर्मचारी के मिली भगत से ही गायब किया गया है. डॉ प्रसाद ने रात की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारी व सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की. किसी ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया.
अपडेट नहीं होने के कारण सीसीटीवी भी फेल
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाने लगी. अपडेट नहीं होने के कारण सीसीटीवी से भी कुछ पता नहीं चल पाया. सीसी टीवी लगाने वाली कंपनी के अधिकारी को बुलाया गया. अधिकारियों ने भी काफी कोशिश की. इसके बाद बताया : अपडेट नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है. डॉ प्रसाद ने इस संबंध में सिटी थाना में ओटी से मॉनीटर गायब होने का एक मामला दर्ज करा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




