संगठन की मजबूती व कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पी-4 बोकारो शाखा डाकिया व एमटीएस का चौथा द्विवार्षिक अधिवेशन व झारखंड प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-2 प्रधान डाकघर में हुई. अध्यक्षता केके उपाध्याय ने की. इस दौरान संघ ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की. वहीं बोकारो शाखा का सत्र […]

विज्ञापन

बोकारो : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पी-4 बोकारो शाखा डाकिया व एमटीएस का चौथा द्विवार्षिक अधिवेशन व झारखंड प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-2 प्रधान डाकघर में हुई. अध्यक्षता केके उपाध्याय ने की. इस दौरान संघ ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की. वहीं बोकारो शाखा का सत्र 2019-20 का चुनाव भी संपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
नयी कमेटी में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, कोकिल दास, वंशीधर नायक, सचिव मनोज कुमार, उपसचिव रमेश सोरेन, मनमोहन गोस्वामी, कौशल कुमार उपाध्याय, रौशन भारती, कोषाध्यक्ष शिबू बेसरा, सहायक कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, संगठन सचिव शशि दास, लक्ष्मण गिरी व नवल हांसदा चुने गये.
मौके पर परिमंडलीय सचिव ब्रह्मदेव प्रसाद साव, केंद्रीय सहायक कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, पूर्व परिमंडलीय सचिव अमर कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, सहायक सचिव अनुपम कुमार मंडल, दिवाकर, रविरंजन सिंह, वीरेंद्र मेहता, दिनेश कुमार राय आदि सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola