विस्थािपत गांवों को पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए जेवीएम की ‘दांडी यात्रा’
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : झारखंड विकास मोर्चा ने रविवार को 12 सूत्री मांग को लेकर दांडी यात्रा निकाली. यात्रा में आम लोगों के अधिकार की आवाज उठायी गयी. गांधी चौक से सिटी सेंटर-04 की यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने किया. कहा : बोकारो के लोगों के अधिकार की लड़ाई जेवीएम लड़ेगी. डॉ […]
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड विकास मोर्चा ने रविवार को 12 सूत्री मांग को लेकर दांडी यात्रा निकाली. यात्रा में आम लोगों के अधिकार की आवाज उठायी गयी. गांधी चौक से सिटी सेंटर-04 की यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने किया. कहा : बोकारो के लोगों के अधिकार की लड़ाई जेवीएम लड़ेगी.
डॉ प्रकाश ने विस्थापित क्षेत्र के गांव को पंचायत का दर्जा, विस्थापित गांव में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजना का लाभ, संयंत्र क्षेत्र से 08 किमी दूरी तक रहने वाले लोगों को नियमित पानी व बिजली मुफ्त में देने, ठेका मजदूर को समान काम के बदले समान वेतन, बीएसएल के बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू करने, सरकारी स्कूल में शिक्षकों की बहाली, पांच साल में एक बार किताब बदलने, चास में पानी-बिजली की समस्या खत्म, बीजीएच में डॉक्टर व नर्स की बहाली करने की मांग की. डॉ प्रकाश ने कहा : बोकारो में शिक्षित युवा बेरोजगारी के हालात में नशे का शिकार हो रहे हैं.
सेक्टर के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत व टूटी-फूटी सड़कों की हालत में सुधार की जरूरत है. साथ ही रिटायर कर्मचारियों को मनचाहे सेक्टर में आवास आवंटित होनी चाहिए. कहा : सेल कर्मियों का वेज रिवीजन व लीव इनकेसमेंट का लाभ मिलना चाहिए. नये पेंशन प्लान का लाभ भी पूर्व कर्मियों को मिलना चाहिए. साथ ही जिप सदस्य, मुखिया, पारा शिक्षकों, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, सेविका, सहायिका, सैय्या, रसोईया, बीएलओ का मानदेय बढ़ाने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




