मजदूरों का मनोबल तोड़ रहा है बीएसएल प्रबंधन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल प्रबंधन मजदूरों के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहा है. इस्पात मजदूरों का वेज रिविजन लंबित है. लीव इन्कैशमेंट को बंद कर दिया गया है. पेंशन का मामला अभी तक लटका हुआ है. प्लांट से लेकर एडीएम तक का कैंटीन बंद है. ये बातें बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के महामंत्री रामाश्रय […]

विज्ञापन
बोकारो : बीएसएल प्रबंधन मजदूरों के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहा है. इस्पात मजदूरों का वेज रिविजन लंबित है. लीव इन्कैशमेंट को बंद कर दिया गया है. पेंशन का मामला अभी तक लटका हुआ है. प्लांट से लेकर एडीएम तक का कैंटीन बंद है.
ये बातें बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने रविवार को कही. यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर तीन डी स्थित कार्यालय में एके अहमद की अध्यक्षता में हुई. इसमें यूनियन नेता व सदस्य शामिल हुए. श्री सिंह ने कहा : प्लांट को बेचने की साजिश हो रही है. सरकार व प्रबंधन दोनों ऑफोडबिलिटी क्लॉज का हवाला देकर मजदूरों को गुमराह कर रहा है.
ठेका मजदूरों का शोषण जारी है. कार्मिक विभाग निकम्मा हो चुका है. कहा : वेज रिविजन की मांग व सेल प्रबंधन की वादाखिलाफी को लेकर तीन जुलाई को इस्पात भवन पर प्रदर्शन किया जायेगा. ब्रजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, बीके लाहड़ी, एमए अंसारी, कालीपद रजक, आर शर्मा, अबू नसर, जीएस पांडेय, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola