साली की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पंजाब के मेहरबान थाना पुलिसने सिटी थाना पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार बोकारो : पंजाब के लुधियाना जिले के मेहरबान थाना की पुलिस ने हत्या के आरोपी चंदन कुमार को सिटी थाना पुलिस की मदद से दुंदीबाग से गिरफ्तार कर लिया. चंदन पर अपनी साली रेशमा (22) का गला घोंट कर हत्या करने व […]

विज्ञापन

पंजाब के मेहरबान थाना पुलिसने सिटी थाना पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन
बोकारो : पंजाब के लुधियाना जिले के मेहरबान थाना की पुलिस ने हत्या के आरोपी चंदन कुमार को सिटी थाना पुलिस की मदद से दुंदीबाग से गिरफ्तार कर लिया. चंदन पर अपनी साली रेशमा (22) का गला घोंट कर हत्या करने व शव को पास के खेत में फेंक देने का आरोप है.
गिरफ्तार करने पहुंची पंजाब पुलिस के अधिकारी ने बताया आरोपी मेहरबान थाना क्षेत्र के जसपाल कॉलोनी में किराये के मकान में अपनी पत्नी व साली के रहता था और कढ़ाई का काम करता था. उसने अपनी साली रेशमा से भी दूसरी शादी कर ली थी. शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे लेकर पंजाब पुलिस लुधियाना के लिए रवाना होगी.
आधार कार्ड से मिला पता : पुलिस ने बताया कि 17 मई 2019 को जसपाल कॉलोनी के पास मक्का के खेत से रेशमा का शव बरामद हुआ. इस मामले में खेत के मालिक विलायत सिंह ने अज्ञात शव मिलने की प्राथमिकी दर्ज करायी. छानबीन में जानकारी मिली कि शव की शिनाख्त रेशमा के रूप में हुई. शव मिलने के बाद से ही चंदन अपने आवास को बंद कर भाग निकला था. आवास सर्च करने पर आधार कार्ड मिला, उस आधार पर सिटी थाना पुलिस से संपर्क किया गया. तब उसकी गिरफ्तारी हुई.
पत्नी को बताया था कि बहन ने कर ली आत्महत्या : आरोपी चंदन की पत्नी संध्या ने बताया कि उसके पति आये तो बताया था कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है. इसलिए हम वहां से भागकर आ गये है. उसने बताया कि उसकी शादी चंदन से वर्ष 2008 में हुई थी. सब ठीक-ठाकक चल रहा था. वर्ष 2015 में वह उसकी बहन रेशमा को लेकर भाग गया. केस-मुकदमा के बाद समझौता कर दोनों बहन पति के साथ -साथ रहते थे. घटना के वक्त वह अपनी बीमार सास की सेवा करने के लिए बोकारोआयी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola