वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

बोकारो : जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुपकडीह के पास गुरुवार को वाहन जांच अभियान के दौरान चार बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों में मूलत: आरा, बिहार, व वर्तमान में शांति नगर जैनामोड़ निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ शुक्ला, पप्पू सिंह, […]
बोकारो : जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुपकडीह के पास गुरुवार को वाहन जांच अभियान के दौरान चार बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों में मूलत: आरा, बिहार, व वर्तमान में शांति नगर जैनामोड़ निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ शुक्ला, पप्पू सिंह, बालीडीह निवासी जितेंद्र व सिटी थाना इलाके के सेक्टर 2 सी अमरेंद्र गोस्वामी के नाम शामिल हैं. उक्त जानकारी मुख्यालय डीएसपी सतीश चंद्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी. डीएसपी मुख्यालय ने बताया : जिले में मोटरसाइकिल चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




