सेक्टर नौ ए : बाइक के लिए मां से झगड़ा कर युवक ने लगा ली फांसी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ ए, स्ट्रीट संख्या 03, आवास संख्या 613 निवासी युवक आशीष राय उर्फ रोमियो (25 वर्ष) ने गुरुवार की दोपहर अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी स्व राम नाथ राय का द्वितीय पुत्र है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. […]

विज्ञापन

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ ए, स्ट्रीट संख्या 03, आवास संख्या 613 निवासी युवक आशीष राय उर्फ रोमियो (25 वर्ष) ने गुरुवार की दोपहर अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी स्व राम नाथ राय का द्वितीय पुत्र है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की मां ने पुलिस को बताया : उनका पुत्र आशीष ब्राउन सुगर का सेवन करता था. वह नशेड़ी किस्म का युवक था. कुछ दिनों से आशीष अपनी मां से बाइक खरीदने की मांग कर अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था.

पैसे की कमी के कारण वह बाइक नहीं खरीद सकी. गुरुवार की दोपहर आशीष ने अपनी मां से बाइक के बारे में बातचीत की. मां ने बताया कि पैसा का जुगाड़ नहीं हो पाया है. इसके बाद आशीष ने कहा कि बाइक का पैसा नहीं है तो मेरे अंतिम संस्कार का पैसा जुगाड़ कर लो. यह बात कहकर आशीष अपने कमरे में चला गया. लगभग एक घंटा के बाद आशीष की माता ने देखा की आशीष फंदा के सहारे छत से झूल रहा है.

आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से फंदा काटकर आशीष को नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. आशीष की मां ने यह भी बताया है की एक वर्ष पूर्व आशीष की शादी हुई थी. उसकी नशेड़ी प्रवृत्ति व प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी भी उसे छोड़कर चली गयी. आशीष का अपने बड़े भाई से भी हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता था. इस कारण बड़ा पुत्र भी घर छोड़कर भाग गया. फिलहाल वह अपनी मां के साथ रहता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola