वित्तीय अनियमितता मामले में सीएस के खिलाफ जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 4:42 AM
विज्ञापन
आज संबंधित पदाधिकारियों से लिया जायेगा बयान बोकारो : बोकारो के सिविल सर्जन डाॅ अंबिका प्रसाद मंडल पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच डीसी द्वारा गठित कमेटी ने मंगलवार को शुरू की. संबंधित कागजात को लेकर जांच की गयी. बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों के बयान दर्ज किया और जानकारी ली जायेगी. आरोप है […]
विज्ञापन
आज संबंधित पदाधिकारियों से लिया जायेगा बयान
बोकारो : बोकारो के सिविल सर्जन डाॅ अंबिका प्रसाद मंडल पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच डीसी द्वारा गठित कमेटी ने मंगलवार को शुरू की. संबंधित कागजात को लेकर जांच की गयी. बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों के बयान दर्ज किया और जानकारी ली जायेगी.
आरोप है कि डॉ मंडल ने सीएस का प्रभार लेते ही सदर अस्पताल के लिए एक पलंग, एक गद्दा, एक सोफा की खरीदारी की. इसके बाद 13 अप्रैल को सदर अस्पताल के नाम पर पांच एसी और एक टीवी की खरीदारी की. इन सभी सामानों की खरीदारी में नियम-कानून का पालन नहीं किया गया. खरीदारी के लिए तीन कोटेशन लिया गया, लेकिन न तो एल वन किया गया और न ही वर्क ऑर्डर लिया गया.
इसके बाद सीएस ने अस्पताल प्रबंधक को आदेश देकर दो लाख रुपया 29 मार्च 2019 को अपने निजी खाते (आइडीबीआइ बैंक) में डलवा लिया. अस्पताल प्रबंधक ने इसका विरोध भी किया, पर सीएस न के कड़े रुख के कारण उन्हें राशि खाते में डालनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










