चास में ट्रेलर से टकरा बाइक की टंकी फटी लगी आग, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

चास : एनएच 32 पर एस्सार पेट्रोल पंप और डोमाटांड़ गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रेलर (एन एल 01 एल-3307) से टकरा गयी. बाइक की टंकी में आग लग गयी और ब्लास्ट कर गयी. बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर […]

विज्ञापन

चास : एनएच 32 पर एस्सार पेट्रोल पंप और डोमाटांड़ गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रेलर (एन एल 01 एल-3307) से टकरा गयी. बाइक की टंकी में आग लग गयी और ब्लास्ट कर गयी. बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी. तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया. एक दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच कर बाइक व ट्रेलर में लगी आग बुझायी. खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायल की पहचान नहीं हो सकी थी. बताया जाता है कि एनएच 32 स्थित एक पुलिया निर्माण में लगी एक एजेंसी में तीनों युवक कार्यरत थे. पुलिस ने दोनों शवों को उठा कर चास के एक निजी अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है. घटनास्थल चास एसडीपीओ बहामन टूटी, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी अमिताभ राय, चास थाना प्रभारी चुनमुन सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

शवों को उठाने तक सड़क जाम रही. शव व जल गये वाहनों को पुलिस अधिकारियों व जवानों ने खुद ही उठाया. दुर्घटना में एक युवक करीब 80 फीसदी जल गया था. बाइक और ट्रेलर दोनों ही जल रहे थे. एक घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचा और आग बुझायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola