लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

जारंगडीह : जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार को घर-घर जाकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान लोगों से राष्ट्रनिर्माण के लिए मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी. इस दौरान ‘लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की जिम्मेदारी, पहले मतदान फिर जलपान सहित कई नारे लगाये गये. जारंगडीह उत्तरी पंचायत के […]

विज्ञापन

जारंगडीह : जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार को घर-घर जाकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान लोगों से राष्ट्रनिर्माण के लिए मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी. इस दौरान ‘लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की जिम्मेदारी, पहले मतदान फिर जलपान सहित कई नारे लगाये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
जारंगडीह उत्तरी पंचायत के ढोरी माता तीर्थालय से जागरूकता अभियान सीसीएल कॉलोनी डबल स्टोरी पहुंचा. मुखिया मो इम्तियाज अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को समानता का अधिकार है. अपने मत का प्रयोग कर अधिकार के साथ कर्तव्य का पालन करें.
पंसस गौतम राम ने कहा कि आपके एक वोट से बदलाव आयेगा. वार्ड सदस्य ललित रजक ने कहा कि आम जनता ���िम्मेवारियों का पालन कर सशक्त सरकार चुने और देश गढ़ें. मौके पर मुखिया मो इम्तियाज अंसारी, पंसस गौतम राम, वार्ड सदस्य ललित रजक, मो नौशाद, मुकेश महली, कंचन सिंह, निपुर्ण देवी, कमला देवी, शीला देवी, रूबी देवी सहित अन्य कई शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola