चास : सजकर तैयार हुए हनुमान मंदिर

Updated:
विज्ञापन

चास : जिला व पुलिस प्रशासन ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है. अखाड़ा कमेटियों की ओर से भी भव्य जुलूस निकालने के लिये तैयारी अंतिम रूप में है. अधिकांश अखाड़ा कमेटी की ओर से बजरंग बली के मंदिरों को लाइट व फूल मालाओं से सजा […]

विज्ञापन

चास : जिला व पुलिस प्रशासन ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है. अखाड़ा कमेटियों की ओर से भी भव्य जुलूस निकालने के लिये तैयारी अंतिम रूप में है. अधिकांश अखाड़ा कमेटी की ओर से बजरंग बली के मंदिरों को लाइट व फूल मालाओं से सजा दिया गया है. झांकी निकालने के लिये बड़े-बड़े ट्रेलर व ट्रैक्टरों को सजाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी आयोजक मंडली के सदस्य झांकी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. शुक्रवार को सैकड़ों लोग अपने-अपने घरों में पूजा करने के लिये पूजा सामग्री व महावीरी पताका खरीदते देखे गये. चास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने कहा कि चास अनुमंडल क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा चास-चंदनकियारी के शहरी क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. इसके लिये ड्रोन कैमरा सहित सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है. कहीं भी किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस बल मौजूद होगी. वहीं उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola