सेक्टर चार से दो बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : नगर के सेक्टर चार एफ, आवास संख्या 1019 के पास से बाइक (जेएच09एके-8062) चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक चास के रामनगर कॉलोनी निवासी कारपेंटर संदीप कुमार शर्मा की थी. संदीप के अनुसार, वह अपनी बाइक से एक आवास में काम करने गये थे. इस दौरान बाइक को लॉक कर खड़ा किया था. […]

विज्ञापन

बोकारो : नगर के सेक्टर चार एफ, आवास संख्या 1019 के पास से बाइक (जेएच09एके-8062) चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक चास के रामनगर कॉलोनी निवासी कारपेंटर संदीप कुमार शर्मा की थी. संदीप के अनुसार, वह अपनी बाइक से एक आवास में काम करने गये थे. इस दौरान बाइक को लॉक कर खड़ा किया था. 45 मिनट बाद जब वह लौट तो बाइक चोरी हो चुकी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरी घटना चास के डुमरजोर निवासी मिहिर रजवार के साथ हुई है. मिहिर रजवार के अनुसार, वह अपनी बाइक (जेएच09एडी-7507) से सेक्टर चार जी, आवास संख्या 2171 गये थे. इस दौरान बाइक को लॉक कर खड़ा किया था. कुछ देर के बाद जब वह लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी. दोनों घटना की सूचना सोमवार को स्थानीय थाना को दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola