जालसाजी कर वाहन का कागजात तैयार किया
Updated at : 19 Mar 2019 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर दो ए, 01-190 निवासी सुरेंद्र चौधरी की शिकायतवाद पर सोमवार को स्थानीय बीएस सिटी थाना में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में सेक्टर तीन बी निवासी दीपक कुमार श्रीवास्तव, रीना कुमारी, चीरा चास निवासी कल्याणी श्रीवास्तव व हरिविंद सिंह को अभियुक्त बनाया गया है. सूचक के अनुसार, अभियुक्त ने […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर दो ए, 01-190 निवासी सुरेंद्र चौधरी की शिकायतवाद पर सोमवार को स्थानीय बीएस सिटी थाना में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में सेक्टर तीन बी निवासी दीपक कुमार श्रीवास्तव, रीना कुमारी, चीरा चास निवासी कल्याणी श्रीवास्तव व हरिविंद सिंह को अभियुक्त बनाया गया है.
सूचक के अनुसार, अभियुक्त ने उनकी जायलो कार आठ लाख रुपये का सौदा कर खरीदा. छह लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बाउंस कर गया. सूचक ने शिकायतवाद अदालत में दर्ज करायी.
अभियुक्तों ने जालसाजी कर वाहन का फर्जी कागजात तैयार कर लिया. कागजात पर फर्जी तरीके से सूचक का साइन कर विवाद खत्म होने का दावा अदालत में प्रस्तुत किया. इस बात की जानकारी होने पर दीपक ने अदालत में शिकायतवाद दर्ज करायी थी. अदालत के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




