शॉर्ट-सर्किट से धूधू कर जली मारुति 800 कार

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह : एनएच 23 से बोकारो रेलवे स्टेशन की ओर जा रही सड़क पर केंद्रीय विद्यालय तीन के समक्ष बीती रात करीब बारह बजे एक मारुति 800 (बीआर 20डी 7640) कार धूधू कर जल गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जाता है कि कार सवार एक व्यक्ति अपने किसी परिजन को रिसीव […]

विज्ञापन

बालीडीह : एनएच 23 से बोकारो रेलवे स्टेशन की ओर जा रही सड़क पर केंद्रीय विद्यालय तीन के समक्ष बीती रात करीब बारह बजे एक मारुति 800 (बीआर 20डी 7640) कार धूधू कर जल गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जाता है कि कार सवार एक व्यक्ति अपने किसी परिजन को रिसीव करने स्टेशन जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के समीप शॉट सर्किट से कार में अचानक आग लग गयी. कार चालक ने कार खड़ी कर दी. मदद के लिए पुकारा, लेकिन खाली स्थान होने के कारण उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा. घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना घटना स्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया.

करीब पौने एक बजे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. इस घटना के बाद से अभी तक किसी व्यक्ति ने जीआरपी या बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज नहीं करायी है. जानकारी अनुसार कार सिजुआ पंचायत के किसी व्यक्ति की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola