दो मोबाइल पार्ट्स दुकान में चोरी

Updated:
विज्ञापन

चास : भालोटिया गली स्थित दो मोबाइल पार्ट्स दुकानों में गुरुवार की देर रात चोरी हो गयी. चोरी एमजी शॉपिंग सेंटर के प्रथम तल्ला की दुकान संख्या 26 व 31 में हुई है. शुक्रवार को दुकान संख्या 26 रानी सती मोबाइल स्टोर के संचालक नुतनेश कुमार व दुकान संख्या 31 मीरा मोबाइल के संचालक कुंदन […]

विज्ञापन

चास : भालोटिया गली स्थित दो मोबाइल पार्ट्स दुकानों में गुरुवार की देर रात चोरी हो गयी. चोरी एमजी शॉपिंग सेंटर के प्रथम तल्ला की दुकान संख्या 26 व 31 में हुई है. शुक्रवार को दुकान संख्या 26 रानी सती मोबाइल स्टोर के संचालक नुतनेश कुमार व दुकान संख्या 31 मीरा मोबाइल के संचालक कुंदन कुमार साव ने बताया कि वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर आधा खुला हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

काटे गये व तोड़े गये ताला वहीं पर रखे हुआ था. सामान बिखरा हुआ था. बताया कि चोरों ने दोनों दुकानों के शटर पर लगे तालों को काटकर व तोड़कर चोरी की है. सूचना पर चास पुलिस पहुंची व जायजा लिया. मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला. चोरों की गतिविधियां कैद तो हुई है. लेकिन उनको पहचानना मुश्किल है. करीब 5-6 की संख्या में चोर अपने-अपने चेहरे पर गमछा बांधकर रखे हुये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola