डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लेकर निकला गायब ट्रक बिहार से बरामद, 5 गिरफ्तार
बोकारो : डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से चला ट्रक गायब हो गया था. बोकारो पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र से ट्रक बरामद कर लिया है. ट्रक के अलावा पुलिस ने सीमेंट की 1045 बोरियां और सात मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पुलिस ने मुख्य […]
बोकारो : डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से चला ट्रक गायब हो गया था. बोकारो पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र से ट्रक बरामद कर लिया है. ट्रक के अलावा पुलिस ने सीमेंट की 1045 बोरियां और सात मोबाइल फोन बरामद किये हैं.
आपके शहर में
पुलिस ने मुख्य सरगना समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सरगना का नाम भूषण सिंह है. भूषण के अलावा विवेक, अभय प्रकाश दिवाकर, अरविंद दास, संजय पासवान को भी पकड़ा गया है. ये बिहार के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं.
बताया जाता है कि 5 और 8 फरवरी, 2019 को फर्जी तरीके से डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट का उठाव किया गया था. इसके बाद से ट्रक लापता हो गया था. डीएसपी (मुख्यालय) सतीश चंद्र झा ने यह जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए