आवास से नकदी समेत दो लाख के जेवर चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घर में सोये रह गये परिवार वाले और हो गयी चोरी बोकारो : सेक्टर तीन बी आवास संख्या 458 निवासी सौरभ पटेल के आवास से बुधवार की रात चोरों ने 12 हजार रुपये नकद समेत लगभग दो लाख का जेवर चुरा लिया. घटना की सूचना पाकर बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन […]
विज्ञापन
घर में सोये रह गये परिवार वाले और हो गयी चोरी
आपके शहर में
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर तीन बी आवास संख्या 458 निवासी सौरभ पटेल के आवास से बुधवार की रात चोरों ने 12 हजार रुपये नकद समेत लगभग दो लाख का जेवर चुरा लिया. घटना की सूचना पाकर बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गयी. श्री पटेल बोकारो इस्पात संयंत्र में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत हैं.
पीछे वाला दरवाजा बंद करना भूल गये थे आवासधारी : श्री पटेल के अनुसार, वह रात में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में ही सोये हुए थे. भूलवश आवास के पीछे वाला दरवाजा बंद नहीं किया था. दरवाजा सटा हुआ था. चोरों ने रात में इसी बात का फायदा उठाकर पीछे वाले दरवाजे से घर के अंदर दाखिल हुए. घर के बेडरूम में रखा अलमारी भी लॉक नहीं था.
चोरों ने अलमारी खोल कर उसके अंदर रखे नकद व जेवर लेकर चलते बने. सुबह के समय जब पटेल की पत्नी उठी तो उन्होंने अलमारी का दरवाजा खुला हुआ पाया. अलमारी के अंदर रखा सारा सामान और कपड़ा बाहर फेंका हुआ था. पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन