ePaper

अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 28 Feb 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

बोकारो : बालीडीह के विशुनपुर निवासी नेहरू सिंह के बयान पर बुधवार को स्थानीय थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. नेहरू सिंह के छोटे भाई सुदामा सिंह का शव सोमवार को गांव के तालाब में मिला था. श्री सिंह ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराते हुए गांव के […]

विज्ञापन

बोकारो : बालीडीह के विशुनपुर निवासी नेहरू सिंह के बयान पर बुधवार को स्थानीय थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. नेहरू सिंह के छोटे भाई सुदामा सिंह का शव सोमवार को गांव के तालाब में मिला था. श्री सिंह ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराते हुए गांव के कालू रजवार पर आशंका जाहिर की है.

श्री सिंह के अनुसार, रविवार की शाम साढ़े सात बजे उनका छोटा भाई सुदामा सिंह घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. दूसरे दिन तालाब में मछली मारने के लिये कुछ लोगों ने जाल फेंका तो भाई का शव पानी से बाहर निकला. श्री सिंह ने अपने भाई सुदामा के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला की रविवार की रात कालू रजवार के साथ उसके घर के निकट सुदामा देर रात तक शराब पी रहा था.

सुबह सुदामा का शव तालाब में मिला. श्री सिंह ने आशंका व्यक्त जतायी है कि तालाब के निकट ही कालू का आवास है. देर रात शराब पीने के बाद किसी विवाद में हत्या कर शव को कालू ने तालाब में फेंक दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola