अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- जैनामोड़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पारा शिक्षक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि दुर्घटना में चांदो ग्राम निवासी सह पारा शिक्षक संजय कुमार 40 वर्ष गंभीर […]

विज्ञापन

पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- जैनामोड़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पारा शिक्षक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि दुर्घटना में चांदो ग्राम निवासी सह पारा शिक्षक संजय कुमार 40 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इन्हें ग्रामीणों के सहयोग से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संजय पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय बुटगोड़वा में पारा शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे. वह अपनी बाइक से अपने गांव चांदो लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola