बोकारो : राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायेगा समाज
बोकारो : समाज का उत्थान ही इंसान का उत्थान होता है.शक्तिशाली समाज का ही महत्व हर क्षेत्र में होता है. इसी संदेश के साथ रविवार को महाराजा अहिबरन की जयंती मनायी गयी. आयोजन सेक्टर 05 स्थित पुस्तकालय मैदान में हुआ. बरन विकास समिति, चास-बोकारो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरनवाल समाज की ओर से […]
बोकारो : समाज का उत्थान ही इंसान का उत्थान होता है.शक्तिशाली समाज का ही महत्व हर क्षेत्र में होता है. इसी संदेश के साथ रविवार को महाराजा अहिबरन की जयंती मनायी गयी. आयोजन सेक्टर 05 स्थित पुस्तकालय मैदान में हुआ. बरन विकास समिति, चास-बोकारो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरनवाल समाज की ओर से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने पर सहमति बनी.
आपके शहर में
आने वाले चुनाव में प्रदेश में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. अध्यक्षता संतोष बरनवाल ने की. कहा : आपसी मतभेद मिटा कर समाज को मजबूत बनाने की दिशा में हर किसी को पहल करना चाहिए. बुजुर्गों की तजुर्बा व युवाओं का उत्साह का समागम कर समाज को हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है.
संचालन प्रेम विहारी ने किया. इससे पहले बरनवाल धर्मशाला, चास में समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये बच्चों समाज के इतिहास व भविष्य की रूपरेखा खींची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए